नैनीताल की लोअर माल रोड पर जल्द ही यातायात बहाल होने की उम्मीद जग गई है। बीते साल सितंबर से दरारें आने के बाद सूचना विभाग कार्यालय से सीतापुर अस्पताल तक सड़क को बंद कर दिया गया था।

लोनिवि ने इस हिस्से के ट्रीटमेंट के बाद अब रविवार से सीतापुर अस्पताल के पास बने अस्थायी रैंप को जेसीबी और मजदूरों की मदद से तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।सड़क बंद रहने से पर्यटकों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

लोनिवि प्रांतीय खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि रैंप हटाने और सफाई के बाद सड़क की मजबूती की तकनीकी जांच की जाएगी, जिसके सही पाए जाने पर यातायात फिर से शुरू कर दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad