रामगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल अध्यक्ष जिला जज नैनीताल के निर्देशन में रामगढ़ के झुतिया ग्रामसभा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे अभियान में साइबर अपराध को लेकर पंचायत घर शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व उप निरीक्षक ललित मोहन जोशी, ग्राम प्रधान सुरेश मेर, पीएलबी धीरज शर्मा ने साइबर अपराध के बारे मे जानकारी देकर लोगो को जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध समाज मे बढ़ रहा है। फोन का इस्तेमाल कम करें। बैंक डिटेल ओटीपी जैसी चीजें ना दे। कहा समय समय पर अभियान चलाकर लोगो व ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान राहुल पाण्डे, मदन मेर, कृष्ण कुमार मेर, उर्वादत्त पाण्डे, दीपा फर्त्याल आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad