(जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश)

अल्मोड़ा,आगामी चुनावों को मध्येनजर रखते हुए जिला प्रशासन अल्मोड़ा की तैयारियां तेज हो गई है। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों से निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं एवं प्रारंभिक तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति एवं उनके कार्यों की निगरानी, मतदान केंद्रों तक सुगम पहुंच, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान तथा निर्वाचन संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों के सत्यापन के दौरान पाई जाने वाली कमियों का समय रहते निराकरण किया जाए।

उन्होंने बीएलओ से संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि बूथ स्तर पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे, जबकि जनपद के अन्य उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad