(वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में थाना भतरौजखान का सख्त एक्शन, नशे के काले कारोबार से कमाई गई संपत्ति हुई जब्त।,गैंगस्टर एक्ट के तहत 03 वाहन कुर्क, 01 वाहन जब्ती की कार्रवाई जारी)
चंद्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामलों में संलिप्त अभियुक्तों द्वारा अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि से बनाई/खरीदी गई चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित करने तथा उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की/जब्ती की प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा अभियुक्त कुलदीप सिंह के विरुद्ध थाना देघाट में मु0 fir no- 06/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट व मु0 fir no- 09/2024 आबकारी अधिनियम के अभियोग पंजीकृत किये गये थे। राजस्व पुलिस क्षेत्र उदयपुर, तहसील स्याल्दे में मु0 fir no- 01/2018, मु0 fir no- 01/2020, मु0 fir no- 01/2022 अन्तर्गत धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत है। थानाध्यक्ष देघाट द्वारा अभियुक्त कुलदीप सिंह व 02 अन्य के विरुद्ध दिनांक 29.03.2025 को थाना देघाट में मु0fir no- 08/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया थाअपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंहके मार्गदर्शन व सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोलाकेपर्यवेक्षेणमें
थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार द्वारा थाना देघाट में पंजीकृत मु0 FIR No. 08/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 में अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम सिमलगुना उदयपुर थाना देघाट जनपद अल्मोड़ा सहित अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध विवेचना के दौरान अभियुक्त कुलदीप सिंह द्वारा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से अर्जित आय से चल संपत्ति/वाहन अर्जित किया जाना प्रकाश में आया। जिला मजिस्ट्रेट, अल्मोड़ा को प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 के तहत संपत्ति की कुर्की/जब्ती का आदेश पारित किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करतेहुएदिनांक23.08.2026 को अभियुक्त कुलदीप सिंह द्वारा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से अर्जित आय से प्राप्त किए गए निम्न वाहनों के विरुद्ध धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क/जब्ती की कार्रवाई की गई—
- UK20TA0267 — मारुति टूर वी-7 एसटीआर कार
- UK20-1017 — मारुति बलेनो कार
- UK19B6214 — TVS जुपिटर स्कूटी
इसके अतिरिक्त वाहन संख्या UK19-5685 TVS अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त किए जाने की कार्रवाई प्रचलित है।





















