बाबा विश्वनाथ जगदीश शिला डोली अपने 26वे वर्ष में प्रवेश करते हुए अल्मोड़ा में पहुंची जिसका भारी संख्या में भक्तों ने स्वागत किया। पूजा अर्चना के बाद डोली को भवाली रवाना किया गया।

यह डोली प्रसिद्ध धाम डोल आश्रम से अलमोडा़ आयी। कार्यक्रम संयोजक मनोज सनवाल के साथ साथ स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जोशी पूर्व अध्यक्ष शोभा जोशी प्रकाश रावत , मनोज भंडारी मंटू प्रताप सत्याल , भीम सिंह ऐठानी , हेम जोशी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा एडवोकेट नगर निगम के पार्षदगण, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad