नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के धौलाखेड़ा बूथ से पंचायत चुनाव के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान पद की एक महिला प्रत्याशी ने मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग का सनसनीखेज आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रत्याशी कहती नजर आ रही हैं –
“मैं धौलाखेड़ा की प्रधान प्रत्याशी हूं… यहां फर्जी वोटिंग चल रही है, मैंने खुद पकड़ ली है।”

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला प्रत्याशी बूथ पर मौजूद लोगों को फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए घेरे में लेती हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करती हैं। इस वीडियो ने न सिर्फ गांव में हलचल मचा दी है, बल्कि पूरे इलाके में चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad