(कुलपति प्रोफेसर एस पी एस बिष्ट ने आगंतुकों का स्वागत व सम्मान किया)

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के संयुक्त सचिव डॉ अविचल कपूर एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओम प्रकाश नेगी ने मिलकर विश्वविद्यालय के उन्नयन को लेकर विमर्श किया। इस दौरान कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा विश्वविद्यालय के संरचनात्मक एवं शैक्षणिक स्थितियों की विस्तार से जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के UGC से संबंधित कार्यों/विषयों को लेकर भी विमर्श हुआ। विश्वविद्यालय में UGC के संयुक्त सचिव डॉ अविचल कपूर एवं UOU के कुलपति प्रो नेगी के आगमन पर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad