गरमपानी: आगामी प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीरामलीला सेवा समिति गरमपानी-खैरना द्वारा ‘श्री रामलीला मंचन-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव के शुभारंभ पर आगामी 22 सितंबर 2026 को क्षेत्र में भव्य ‘हनुमान झंडी यात्रा’ निकाली जाएगी।

समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हनुमान झंडी यात्रा 22 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे सोमवारी गुफा महादेव मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ होकर रामलीला मैदान गरमपानी पहुंचेगी। यात्रा के समापन पर रामलीला मैदान में हनुमान झंडी की स्थापना की जाएगी।

झंडी स्थापना के उपरांत धार्मिक प्रांगण में सामूहिक श्री रामस्तुति एवं हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

श्रीरामलीला सेवा समिति गरमपानी-खैरना ने समस्त धर्मप्रेमी जनता और क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमान झंडी यात्रा एवं रामलीला मंचन के इस पावन अवसर की शोभा बढ़ाएं।

ADVERTISEMENTS Ad