भीमताल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को भीमताल ब्लॉक के पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर में भगवान शिव के जयकारों के साथ एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।सुबह तीन बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि छोटा कैलाश में मंगलवार से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था, जो बुधवार तक जारी रहा। पुजारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad