( प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र अलमोडा़ में “आध्यात्मिकता एवं मूल्यनिष्ठ मीडिया से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव ” विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।)


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग सेवा केन्द्र, खजांची मोहल्ला, अल्मोड़ा में को “आध्यात्मिकता द्वारा मूल्यनिष्ठ मीडिया” विषय पर आयोजित मीडिया स्नेह मिलन गोष्ठी आयोजित की गयी।कार्यक्रम में समाज निर्माण में मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मीडिया केवल सूचना प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की दिशा और दशा निर्धारित करने वाली प्रभावशाली शक्ति है।

उन्होंने कहा कि यदि मीडिया आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखकर कार्य करे तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन, नैतिक जागृति और शांति का वातावरण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग दिल्ली-एनसीआर के मीडिया कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि सम्बोधन में कहा कि आज
केप्रतिस्पर्धात्मक एवं तीव्र सूचना युग में मीडिया की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि मीडिया यदि निष्पक्षता, सत्य, संवेदनशीलता और मानवता के मूल्यों को प्राथमिकता दे तो वह समाज में आशा, विश्वास और सकारात्मक सोच का संचार कर सकता है। उन्होंने पत्रकारों को समाज के जागरूक प्रहरी बताते हुए मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक शांति एवं मानसिक सशक्तिकरण का अनुभव कराया गया। साथ ही पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए समाज निर्माण में उनके योगदान की सराहना की गई।


वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सकारात्मक पत्रकारिता समय की मांग है। उन्होंने सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले समाचारों के प्रचार-प्रसार का संकल्प व्यक्त करते हुए ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे इस प्रेरणादायी अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


कार्यक्रम में आकाशवाणी संवाददाता एडवोकेट कंचना तिवारी, उत्तराखंड प्रेस क्लब के सचिव अशोक पांडे,मनदीप सिंह, शिवेन्द्र गोस्वामी जगमोहन बिष्ट, सुरेश चंद्र तिवारी, हर्षवर्धन पाण्डे सहित अनेक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


ब्रह्माकुमारीज परिवार के डां०जे०सी०दुर्गापाल, रजनी पंत, अजय तिवारी, भारती जोशी, सावित्री सांगा, अमर सिंह नेगी, नीरू जोशी,कमला धपोला,गीता अधिकारी, गायत्री, लक्ष्मी, गुंजन ,श्रेया सहित अन्य भाई-बहनों एवं माताओं ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम में बीके हेमंत पाण्डे द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया तथा बीके वंदना पाण्डे ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल संचालन बीके हेमेंद्र जोशी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, मानव कल्याण एवं मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
इस मौके पर उपस्थित मिडिया साथियों क्यों स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad