हल्द्वानी। शहर में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया और आम जनता के बीच तैर रही अफवाहों पर अब खुद प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। भ्रामक खबरों के फैलते ही जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई तुरंत अलर्ट मोड में नजर आए। उन्होंने प्रशासनिक टीम के साथ शहर के विभिन्न मुख्य पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

​निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी कि ईंधन की सप्लाई चेन में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मौके पर स्टॉक रजिस्टरों की जांच की और आपूर्ति व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

​अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ किया कि हल्द्वानी सहित पूरे जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आम जनता से भावुक होकर पैनिक न होने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है, और सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की बिक्री हमेशा की तरह सुचारू रूप से जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad