उत्तराखंड के ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव अपनी चरम सीमा पर बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ धार्मिक पूजा अर्चना की भीड़ है वहीं दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी भीड़ है।
विगत रविवार को नंदा देवी मेला कमेटी ने काव्य संध्या का आयोजन किया, जिसमें अल्मोड़ा के जाने-माने कवियों व रंगकर्मियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का दिल जीता।
काव्य पाठ करने वालों में रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट, प्रोफेसर एस ए हामिद, प्रोफेसर देव सिंह पोखरिया, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य नीलम नेगी, नीरज पंत, मीनू जोशी, डाक्टर डी एस बोरा, डाक्टर रमेश लोहुमी,वीना चतुर्वेदी वीणा, कंचन तिवारी, आदि रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने कवियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad