भवाली: भवाली पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई राहगीर वहां मौजूद नहीं था और कार सवार सुरक्षित रहे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार को धक्का देकर सीधा किया। कोई बड़ी जनहानि न होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad