गरमपानी। गरमपानी स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम की पार्किंग में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय ट्रक चालक राजेश मेहता वाहन के अंदर सो रहा था। अचानक धुएं और आग का अहसास होने पर उसकी नींद खुली और उसने तुरंत ट्रक से नीचे कूदकर सूझबूझ से अपनी जान बचाई।

​आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई सतीश उपाध्याय और रमेश कुमार की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पास के पानी के टैंक से बाल्टियों द्वारा पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास खड़े अन्य वाहन सुरक्षित बच गए। चौकी इंचार्ज के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।

ADVERTISEMENTS Ad