( ट्राई के निर्देश पर फोन पर 1600, सीरीज होना जरूरी के निर्देश का पालन होगा)

साइबर फ्राड और फाइनेंशियल फ्रॉड को रोकने और कस्टमर्स को यह भरोसा दिलाना कि कॉल असली बैंक या संस्था से आई है के उद्देश्य से ट्राई ने एक दिशा निर्देश जारी किये है फोन नम्बर पर 1600सीरिज होना ज़रूरी है, यह सिरीज़ विशेष संस्थानों को ही आवंटित की जाती है।इस सीरीज उपयोग उपयोग केवल सेवा
(सर्विस) और लेन-देन (ट्रांज़ैक्शन) से संबंधित कॉल, जैसे- OTP, लोन, या बैंकिंग अलर्ट के लिए किया जाएगा।ये सिरीज़ आवश्यक संस्थाएं: कमर्शियल बैंक,
NBFC, म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियां और स्टॉक ब्रोकर को ही आवंटित होती है। इस सिरीज का प्रयोग करने की अनिवार्यता बैंकों के लिए 1 जनवरी 2026 और अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए 1 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। ‘1600’ से शुरू
होने वाले नंबर से कॉल आती है, तो यह समझा जा सकता है कि यह एक अधिकृत (ऑथराइज्ड) संस्था से है।यह कदम आम जनता को फर्जी कॉल से बचाने के लिए उठाया गया है, क्योंकि अब केवल भरोसेमंद प्रयासों को ही इस सीरीज (सीरीज) का उपयोग करने की अनुमति है।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने यह सिरीज़ को पालन‌ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
( साभार:- हल्द्वानी डिविजन एल आई सी पेंशनर इम्प्लाइज एसोसिएशन हल्द्वानी)

ADVERTISEMENTS Ad