अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा सात दिवसीय जागरूकता अभियान “असंगठित श्रमिकों और घरेलू कामगारों के अधिकारों” के अनुक्रम में राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान “) चलाकर किया गया। उपस्थित छात्राओं को मानव तस्करी,मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017,महिला मुआवजा योजना-2020, मातृ लाभ, मातृत्व लाभ अधिनियम,असंगठित श्रमिकों और घरेलू कामगारों के अधिकारों,बंधुआ मजदूरी,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं आगामी 09/05/2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए।शिविर का समापन नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान “) चलाकर किया गया।उक्त शिविर में अधिकार मित्र भावना तिवारी उपस्थित है।