​भवाली (नैनीताल): वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 21 और 22 नवंबर के लिए विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया है। जाम से निपटने के लिए दोनों दिन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक बसों और चौपहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

​कैंची धाम में प्रवेश पर रोक:

नए प्लान के तहत कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी, निजी दोपहिया और पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

​प्रमुख डायवर्जन रूट:

  • ​मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ (अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़) जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड होकर गुजरेंगे।
  • ​पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों को आने वाले वाहन: लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल मार्ग से भेजे जाएंगे।
  • ​काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन: खुटानी बैंड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग से जाएंगे।

​पार्किंग व शटल व्यवस्था:

कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि भीमताल की ओर से आने वाले निजी वाहन विकास भवन पार्किंग और ज्योलीकोट, गेठिया व नैनीताल की ओर से आने वाले वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़े होंगे। यहां से श्रद्धालु शटल सेवा के जरिए कैंची धाम पहुंच सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad