
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान ( मेडिकल कॉलेज अल्मोडा़)से संबद्ध गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय में नवगठित ‘हॉस्पिटल ट्रांसफ्यूजन कमेटी’ (HTC) की प्रथम बैठक 08 अक्टूबर को ओपीडी बाल रोग विभाग के सभागार में आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) और राज्य रक्त आधान परिषद (SBTC), उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में बुलाई गई थी, जिसमें अस्पताल में सुरक्षित रक्त आधान (Blood Transfusion) और ब्लड बैंक की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। प्राचार्य प्रो गोविंद सिंह तितीयाल के मार्गदर्शन में हुई प्रथम बैठक में
समिति के चेयरमैन (चिकित्सा अधीक्षक) डॉ डी सी पुनेरा और संयोजक सचिव/नोडल अधिकारी (प्रभारी रक्त केंद्र) डॉ आशीष जैन की अगुवाई में संपन्न हुई। इस दौरान रक्त व उसके घटकों (Blood Components) की उपलब्धता, गुणवत्ता और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य एवं चिकित्सक:
निश्चेतक विभागाध्यक्ष: डॉ० उर्मिला पलड़िया ,पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं क्लीनिकल हीमेटोलॉजिस्ट: डॉ० अंकित कौशिक ,मेडिसिन विभागाध्यक्ष: डॉ० अशोक कुमार ,सर्जरी विभागाध्यक्ष: डॉ० दिनेश सिंह चौहान ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष: डॉ० शुजा नाजिम ,इमरजेंसी विभाग (मेडिकल ऑफिसर): डॉ० नीलेश एवं डॉ० किरन
गायनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग) विभाग: सह प्राध्यापक डॉ० श्वेता, डॉ मेघा ,बाल रोग (पीडिया) विभागाध्यक्ष: डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ नौशीन
रेडिएशन थेरेपी प्रभारी: डॉ० अंकुर यादव ई०एन०टी० विभागाध्यक्ष: डॉ० भावना पंत
दंत रोग विभागाध्यक्ष – डॉ अनिल पांडे ,नर्सिंग प्रशासन: उप नर्सिंग अधीक्षिका लीला बिष्ट,पुष्पाराजवंश ,सामाजिक विशेषज्ञ: हेम चन्द्र बहुगुणा (मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर) बायोमेडिकल इंजीनियरिंग: प्रकाश डंगवाल (सीनियर तकनीशियन) लैब तकनीशियन महावीर कुंवर , दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने रक्त केंद्र की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। बैठक में यह भी तय किया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने हेतु सामूहिक सहभागिता एवं गैर सरकारी संगठनों की मदद ली जाएगी।ताकि मरीजों को रक्त की कमी न हो।





















