( स्थायी लोक अदालत, जिला न्यायालय अलमोडा़ में सोमवार को हाजिर होने का नोटिस जारी)
तेंदुआ प्रकरण पर जिला बार एसोसिएशन अलमोडा़ के निवर्तमान सचिव एडवोकेट दीप जोशी ने वन विभाग को न्यायालय में तलब कराने में सफलता हासिल कर ली है। गांधी वार्ड अलमोडा़ के पार्षद एडवोकेट दीप जोशी ने एक बयान जारी कर कहा था अल्मोड़ा में तेंदुआ का आंतक बढ़ता नजर आ रहा है, उनके द्वारा काफी समय से वन विभाग से शिकायत की जा रही किन्तु वन विभाग ने कोई सुद नहीं ली। मजबूर हो कर एडवोकेट दीप जोशी ने स्थायी लोक अदालत, जिला न्यायालय अलमोडा़ में शिकायत दर्ज करायी जिस पर अदालत ने वन विभाग को सोमवार ( 05/01/2026)को हाजिर होने का नोटिस जारी कर दिया है।