( एयर मार्शल विधाते ने अकादमिक कप्तानों को स्मृति चिन्ह भेंट किये तथा उर्जावान व्याखान दिया।)

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एयर मार्शल सुनील काशीनाथ विधाते, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएम का गरिमामय आगमन हुआ। वे भारतीय वायुसेना में 13 जून 1987 को फाइटर पायलट के रूप में कमीशंड हुए थे। एयर मार्शल विधाते सैनिक स्कूल सतारा के पूर्व छात्र है उनके स्वागत हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने उनका स्वागत किया। एयर मार्शल को कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं शानदार बैंड प्रदर्शन के साथ सलामी दी गई। एयर मार्शल को प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय के विकास हेतु किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई।

प्रेरणादायक संबोधन में एयर मार्शल ने कैडेटों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए उत्साह, समर्पण और कठोर परिश्रम के साथ तैयार होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सफलता के लिए संघर्ष अवश्य करें, लेकिन असफलताओं को स्वीकार कर उनसे सीखने की क्षमता भी विकसित करें।इस अवसर पर उन्होंने अकादमिक कप्तानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य ने समस्त कैडेट्स एवं स्टाफ की ओर से एयर मार्शल को एक स्मृति उपहार भेंट किया। एयर मार्शल का यह प्रेरक दौरा निश्चय ही कैडेटों को नई ऊर्जा और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता प्रदान करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad