( पुलिस जड़ तक जाने की विवेचना करेगी, । तस्करी में लिप्त लोगों को पकड़ने वाली टीम को एक हजार रुपए नकद ईनाम की घोषणा। भांग की फसल को नष्ट करने और समाजिक जागरूकता पर भी पुलिस पहल करेगी।)


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्र शेखर घोड़के ने एक प्रैस वार्ता कर बताया कि गांजे की तस्करी को रोकने में अल्मोड़ा जनपद के थाना देघाट पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। हिम्मत सिंह बोरा और भरत रावत से लगभग 54.450किलो गांजा जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में लगभग 13.61लाख कीमत है , बरामद की गयी। उक्त गांजा फार्च्यूनर कार संख्या
CH01- AR 9289 की डिग्गी से तीन कट्टों में बरामद की गयी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों और कार को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम को एक हजार रुपए नकद ईनाम भी दिया जाएगा ‌।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्र शेखर घोड़के ने बताया कि तस्करी रोकने और नशे के कारोबारियों को जड़ से समाप्त करने पर पुलिस की पैनी नजर नजर है। पुलिस समय समय पर भांग की खेती को नष्ट करने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाती आ रही है तथा भविष्य में भी करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad