( प्रदेश सचिव सुनीता पांडेय के नेतृत्व में जारी ज्ञापन और धरना प्रदर्शन हुआ)


अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति उत्तराखंड की जिला इकाई ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है 18 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड में हुआ अंकिता भंडारीहत्याकांड ,जिसमें भाजपा नेता विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य सहित 3 लोग विशेष सत्र न्यायालय सेआजीवन कारावास से दंडि त हुए हैं । इस मामले में ज्वालापुर से पूर्व विधायक विधायक सुरेश राठौर की कथित दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर से बातचीत के वायरल ऑडियो के खुलासे ने देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। अंकिता के परिजन और जनता बार-बार इस मामले में जिस वीआईपी की संलिप्तता की बात बार बार कहते रही कि अंकिता डरी हुई थी, उसने व्हाट्सएप चैट में साफ-साफ लिखा था है कि बहुत ‘इनसिक्योरिटी फील’ होती है रिजॉर्ट में। पुलकित ने मुझे बोला कि वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस चाहिए जबकि जांच एजेंसियां संभतः दबाव के चलते वीआईपी को आरोपी बनाने से बचती रही।


हाई कोर्ट उत्तराखंड में अपील में लंबित उक्त मामले में अब फेसबुक में उर्मिला सनावर के बातचीत का एक वायरल ऑडियो में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर कथित तौर पर अंकिता भंडारी म-र्डर केस में संलिप्त वीआईपी राज्यसभा सांसद है, भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव , और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का नाम ले रहा है।ऑडियो के अनुसार सुरेश राठौर कह रहा है कि उस रात दुष्यंत उसी रिजॉर्ट में मौजूद था, जहां अंकिता की ह-त्या हुई। सुरेश ने ये तक दावा किया कि बीजेपी नेता के कई ऑडियो–वीडियो एक बीजेपी नेत्री के पास मौजूद हैं।भाजपा की डबल इंजन सरकार के कई नेता, मंत्रीगण लगातार उत्तराखंड समेत पूरे देश में यौन अपराधों के सारे रिकॉर्ड तोड़ते चले आ रहे है, अंकिता हत्या मामले में बुलडोजर की राजनीति ने जिन अहम साक्ष्यों को कुचला उसमें आरती गौड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य मुख्य मंत्री धाकड़ पुष्कर धामी की संलिप्तता उजागर हुई है , जिनके भारी दबाव पर ही सीबीआई जांच में मुख्य आरोपियों को बचा लिया गया है।


अतः हम अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अल्मोड़ा, भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा, डीवाईएफ आई,अल्मोड़ा इस पत्र के माध्यम से मांग करते हैं कि पुष्कर धामी शीघ्र मुख्यमंत्री पद से स्टीफा दे उर्मिला सनावर के 24मिनट लंबे फेसबुक लाइव वायरल वीडियो जिसमें ग्रुप सेक्स की मांग को ठुकराये जाने पर ही अंकिता की हत्या के अहम साक्ष्य सामने आए हैं कि सीबीआई पुनः निष्पक्ष जांच करे और संलिप्त वीआईपी सहित सभीअपराधियों पर मुकदमा कर उन्हें कठोरतम दंड दिया जाय। सी एम धामी नैतिकता के आधार पर तुरंत त्याग पत्र दे ।चौघानपाटा मैं अंकिता भण्डारी हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सुनीता पांडे(प्रांतीय सचिव),सरस्वती देवी,जया पांडे,चन्द्रा देवी,प्रेम जड़ौत,हेमा अधिकारी,आनंदी मेहरा,आनंदी कनवाल,प्रिया,चाहत,विजयलक्ष्मी, भारत की जनवादी नौजवान सभा से यूसुफ तिवारी,भारत ज्ञान विज्ञान समिति से प्रमोद तिवारी,अशोक पंत ,क्रांति कुमार जोशी एवम CITU से राजेन्द्र प्रसाद जोशी आदि उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad