( ग्रीन हिल ट्रस्ट अल्मोड़ा के बैनर तले लोक गायिका लता पांडेय के नेतृत्व उत्तराखंड संस्कृति विभाग के सहयोग से 25जनवरी से 29जनवरी तक होगी कार्यशाला बारामंडल विधायक मनोज तिवारी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन)


ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा द्वारा संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से लोक गायिका लता पण्डे जी के नेतृत्व में अपनी कुमाउनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लोक गीत एवं संस्कार गीतों की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25 जनवरी से 29 जनवरी तक गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय, मॉल रोड, अल्मोड़ा के सभागार में किया जा रहा है,कार्यशाला का शुभारंभ 25 जनवरी प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी जी द्वारा किया जाएगा।

आने वाली पीढ़ी के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा अपनी संस्कृति से जुड़ने का और इन पारंपरिक संस्कार गीतों को सहेज कर आगे बढ़ाने तथा संस्कृति को जीवित रखने का अनूठा प्रयास है। संस्था की सचिव वसुधा पंत ने बताया कार्यशाला में 30 प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। जो लोग अभी भी प्रतिभाग करने के इच्छुक हैं कार्यशाला प्रारंभ होने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसी ग्रुप का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा| रजिस्ट्रेशन एकल यानि हर व्यक्ति का अलग अलग होगा| छात्राओं / युवाओं से कार्यशाला से जुड़ने का विशेष आग्रह है।

ADVERTISEMENTS Ad