( मोटापे की समस्यायों से मिलेगी राहत)


अल्मोड़ा। एसएसजे राजकीय चिकित्सा संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र (SSJGIMSR), अल्मोड़ा में आज 25 अगस्त 2026 को बैरियाट्रिक मशीन स्थापित की गई। यह मशीन शीघ्र ही मरीजों के लिए कार्यशील हो जाएगी, जिससे मोटापे से संबंधित मरीजों के उपचार एवं बैरियाट्रिक सर्जरी की सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।


संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितयाल ने इसे आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने कहा कि मशीन के कार्यशील होने से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर सर्जरी विभाग के डॉ. रुद्र शंकर डे, डॉ. शिवांशु सिंह जॉली, डॉ. रवि कुमार एवं डॉ. अवनीश कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक तथा ओटी स्टाफ उपस्थित रहा। मशीन की स्थापना में ओटी स्टाफ का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad