( इक्कीस पार्किंग, दो सौ सौलर लाईट, बंदर समस्यायों के टैंडर, वैकल्पिक नगर आयुक्त सहित अनेक उपलब्धियों को गिनाते हुए पूर्व पालिकाध्यक्षों को नगर की खराब हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया।)

अल्मोड़ा नगर निगम की एक साल की उपलब्धियों में दो करोड़ सत्तर लाख के काम हुए। जिनमें इक्कीस पार्किंग, दो सौ सौलर लाईट, बंदर समस्यायों के टैंडर, वैकल्पिक नगर आयुक्त सहित अनेक उपलब्धियों को गिनाते हुए, पूर्व पालिकाध्यक्षों को नगर की खराब हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने अलमोडा़ नगर निगम के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर नगर निगम अलमोडा़ की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, नगर निगम अल्मोड़ा लगातार विकास कार्य कर रहा है।पिछले एक वर्ष में दो करोड़ सत्तर लाख से सुधारीकरण के निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर में 21 पार्किंग बनने जा रही हैं।

बंदर पकड़ने के टेंडर हो चुके हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा 200 सोलर लाइट नगर क्षेत्र के लिए तथा स्थानीय जीआईसी मैदान में हॉकी और फुटबॉल के लिए मैदान की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर की ऐतिहासिक पटाल बाजार को उसके पुराने एवं भव्य स्वरूप में लाने का कार्य प्रगति पर है एवं शीघ्र ही इसके लिए धन आवंटित कर लिया जाएगा। श्री कर्नाटक ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़को के किनारे नालियों का पुनर्निर्माण कार्य नगर निगम के द्वारा सिंचाई विभाग से सामंजस्य स्थापित कर करवाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि नगर निगम के एक वर्ष पूरा होने पर समस्त कार्यों का लेखा जोखा प्रेस के माध्यम से सामने रखा जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने पुराने नगर पालिका अध्यक्षों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि पुराने अध्यक्षों ने अपना काम गंभीरता से किया होता तो आज नगर निगम और बेहतर स्थिति में होता।

भाजपा सरकार ने अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है एवं लगातार नगर निगम अल्मोड़ा की कोशिश है कि विकास कार्य तेजी के साथ हों । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एवं नगर निगम मेयर लगातार नगर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत हैं तथा शीघ्र ही विकास की अन्य स्थाई योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad