( महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध अंकिता भंडारी हत्याकांड, रूद्रपुर नर्स हत्याकांड, महिला बेरोजगारी, पलायन, गैस सिलेंडर की कमी और मंहगाई प्रमुख मुददे रहे)

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने मिडिया से मुलाकात कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, बदहाल कानून व्यवस्था और महिलाओं की समस्यायों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष (महिला) राधा बिष्ट ने मिडिया कर्मियों से रूबरू हो कर बात की।महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध अंकिता भंडारी हत्याकांड, रूद्रपुर नर्स हत्याकांड, महिला बेरोजगारी, पलायन, गैस सिलेंडर की कमी और मंहगाई प्रमुख मुददे रहे।
राधा बिष्ट ने कहा गैस की कमी और महंगाई की मार ने हर घरेलू महिला का बजट बिगाड़ दिया है ‌
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल महिला पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस प्रीति बिष्ट, जिला महामंत्री जया जोशी, प्रदेश सचिव लीला जोशी तारा तिवारी जिला महामंत्री सहित अनेक महिलाएं और कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad