अल्मोड़ा, 07 नवंबर 2023 एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में राज्य बनने के बाद पहली बार अध्यक्ष पद निर्दलीय प्रत्याशी टाइगर ग्रुप राहुल धामी ने शानदार जीत दर्ज की है। राहुल टाईगर ग्रुप के समर्थित प्रत्याशी थे। चुनाव में एनएसयूआई दूसरे और एवीवीपी तीसरे स्थान पर रही।निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल धामी ने अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के हर्षित दुर्गापाल को 247 वोटों के अंतर से करारी हार दी है। देर शाम जारी हुए छात्रसंघ के नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशी राहुल धामी को 829 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी हर्षित दुर्गापाल को 582 मत जबकि तीसरे नंबर पर रहे एबीवीपी प्रत्याशी नीरज बिष्ट को 532 मत हासिल हुए।यहां पहली बार एवीबीपी तीसरे नंबर पर रही। इसके अलावा उपाध्यक्ष में युवम बोहरा ने अपने प्रतिद्वंदी त्रिभुवन सिंह मेहर को 491 मतों से हराया। उन्होंने सबसे विशाल अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष छात्रा में दीक्षा सुयाल ने प्राची भट्ट को कटे की टक्कर में 77 वोटों से मात दी।सचिव में अक्षत जोशी को 1019 मत पाकर गिरीश चंद पांडे को 146 वोटो से हराया। संयुक्त सचिव पर गौरव सिंह सतपाल को 1015 मत प्रतिद्वंदी कुणाल वाल्मीकि को 700 मत मिले। संयुक्त सचिव पर गौरव सिंह सतपाल ने 315 वोटो के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष हिमांशु रावत ने 206 वोटो से मेघा कुमारी को हराया हिमांशु रावत को 981 जबकि उनके प्रतिद्वंदी मेघा कुमारी को 775 वोट मिले।सांस्कृतिक सचिव में किरण विश्वकर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में वरुण कब कोटी ने 1182 और पंकज गुरूरानी को 669 वोट मिले वरुण कपटी ने पंकज गुरुरानी को 513 वोटो से पराजित किया। इसके अलावा दृश्य संकाय प्रतिनिधि, कला संकाय प्रतिनिधि, सांस्कृतिक सचिव, विज्ञान संज्ञान व शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के पदों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। देर शाम चुनाव अधिकारी प्रो शेखर चंद्र जोशी ने नव निर्वाचित छात्रसंघ को शपथ दिलायी। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, पूर्व कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट, प्रो सुशील जोशी, डॉ दीपक सागर, डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष जोशी, आदि मौजूद रहे।जीते हुए प्रत्याशियों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चंद्र जोशी और निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने शपथ की कार्यवाही को संचालित किया।

मतदान प्रक्रिया में प्रो जगत सिंह बिष्ट (संकायाध्यक्ष, कला), परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट,प्रो सोनू द्विवेदी(संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो सुशील कुमार जोशी, डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने मतदान बूथों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मतदान करने हेतु निर्देशित किया।परिणाम आंकलन समिति में प्रो एस के जोशी, प्रो डी के भट्ट, डॉ पारुल सक्सेना, डॉ डी एस बिष्ट रहे।पीठासीन अधिकारी प्रो निर्मला पंत, डॉ ज्योति जोशी, प्रो अनिल कुमार यादव,प्रो मधुलता नयाल, प्रो नीरज तिवारी,प्रो अरविंद सिंह अधिकारी,प्रो वी डी एस नेगी, प्रो गिरीश चन्द्र साह, प्रो हरीश चंद्र जोशी रहे। जिनके निर्देशन में बिभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को सफल बनाया।चुनाव संचालक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (निदेशक), अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चन्द्र जोशी एवं कुलानुशासक डॉ दीपकने शान्तिपूर्ण मतदान के लिए व्यवस्थाओं को देखा।डॉ संजीव आर्या एवं कौशल कुमार ने संचालन एवं निर्देशों का प्रसारण करने में सहयोग दिया।मतदान प्रक्रिया के दौरान में प्रो इला साह, प्रो डी के भट्ट, डॉ मुकेश सामंत,डॉ माया गोला, डॉ संजीव आर्या, डॉ बलवंत कुमार, डॉ ममता असवाल, डॉ नंदन बिष्ट, एच आर कौशल,डॉ श्वेता चनियाल, डॉ पवन जोशी,डॉ संदीप कुमार, डॉ भुवन चंद्रा, डॉ प्रज्ञा वर्मा, डॉ प्रतिभा फुलोरिया, डॉ प्रियंका सागर,डॉ सबीहा नाज,डॉ तेजपाल सिंह, डॉ बचन लाल,डॉ राम चन्द्र मौर्या, डॉ धनी आर्या, डॉ अरशद खान,डॉ नीलम, डॉ प्रीति टम्टा, डॉ संगीता पवार,डॉ गीता खोलिया, प्रो निर्मला पंत,डॉ प्रीति आर्या, प्रो डी.पी. यादव,डॉ देवेंद्र धामी,डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ पीयूष पोखरिया,भोला रावत, डॉ दीपक टम्टा,डॉ पुष्पेश जोशी, डॉ रवींद्र पाठक,डॉ मनमोहन कनवाल,डॉ विजय वल्लभ,डॉ योगेश मैनाली,डॉ कालीचरण, डॉ सुशील भट्ट,डॉ विमल कांडपाल, डॉ रवींद्र कुमार,कैलाश छिमवाल, देवेंद्र धामी, भुवन राम (प्रशासनिक अधिकारी), जीवन मठपाल,हरीश बिष्ट,सागर रौतेला, राजेन्द्र राणा,हीरा सिंह, प्रमोद भट्ट, प्रकाश भट्ट, मनीष तिवारी,भुवन विद्यार्थी, मेहरबान रावत,गुलाब राम,नंदन जरौत, कुलदीप उपाध्याय,अनीता नयाल, राजेन्द्र बिष्ट,राजेन्द्र बिष्ट, माधवानंद, वीरेंद्र, पूरन कनवाल आदि सहित अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं कुलानुशासक मंडल के सदस्यों, पुलिस प्रशासन, मीडिया बंधुओं ने सहयोग दिया।

Advertisement