( कांग्रेस की कार्यशैली पर कसें तंज़। क्या उनके पास ऐसी कोई टैक्नोलॉजी है कि दस दिन में समस्या का निराकरण हो जाय।)

उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ए के सिकंदर पवार ने एक बयान जारी कर नैनीताल अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब डैंजरस प्वाइंट रोड़ पर की जा रही राजनीति को नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा भाजपा की लोकप्रियता से कांग्रेस बौखला गई है।

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा साठ साल से अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस सरकार के पास ऐसी कोई टैक्नोलॉजी आ गयी है कि दस दिन में समस्या से निजात पायी जा सकती है तो वह केन्द्रीय परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा को बतायें। उन्होंने कहा कांग्रेस का जिलाधिकारी अलमोडा़ कार्यालय में विगत दिनों किया गया घेराव सिर्फ दिखावा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad