(* उत्तर भारत का अग्रणी सहकारिता बैंक खाताधारकों के विश्वास में खरा उतरा।
** अंशधारकों को नौ प्रतिशत लाभांश की घोषणा
*** जल्द डिजिटल बैंकिंग उपलब्ध करायी जायेगी।
वसुंधा पंत अध्यक्ष)
अल्मोडा अर्बन को आपरेटिव बैंक लि की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक आयोजित हुई।बैंक अध्यक्ष डॉ० वसुधा पन्त, ने आगन्तुक सभी सामान्य निकाय प्रतिनिधिया स्वागत किया गया। बैंक प्रबन्ध निदेशक श्री पी०सी० तिवारी ने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति सम्बन्धित उपलब्धियां से अवगत कराते हुए कहा बैंक काव्यवसाय रू0 6600.00 करोड से अधिक हो गया है। बैंक का नैट एन०पी०ए० शून्य है। जो बैंक के ग्राहकों का बैंक के प्रति अपनत्व दिखाता है।बैंक द्वारा 3103.2026 तक 1.691.45 करोड की धनराशिसरकारी प्रतिभूतियो मे भारतीय रिजर्व बैंक के पास विनियोजित की गयी है एवं बैंक की निजी पूँजी रू0 725.85 करोड हो गई है। बैंक द्वारा अपने कुल ऋण का लगभग 74.59 प्रतिशत प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र का वितरित कर देश की प्रगति में सराहनीय योगदान दिया है। प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान मे ं बैंक का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तराखण्ड है ,तथा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड मे बैंक की 31 मार्च 2026 को कुल 65 शाखाएँ कार्यरत थी एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में4 नयी शाखाएँ कमशः दिनेशपुर, रामनगर रोड काशीपुर, शिवालिक नगर हरिद्वार एवं मसूरी रोड चम्बा खोली गयी है तथा वर्तमान में बैंक अपनी 69 शाखाओं के साथ ग्राहक सेवा का कार्य कर रहा है। शीघ्र ही बैंक की पांच नयी शाखाएं कर्णप्रयाग, रूद्र प्रयाग, मिय वाला देहरादून, कनखल हरिद्वार एवं गोल मार्केट देहरादून में खोली जा रही हैं, जिसके पश्चात उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में बैंक की कुल 74 शाखाएँ हो जायेंगी। बैंक द्वारा उत्तराखण्ड के बेरोजगारों को अधिक से अधिक प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार देकर प्रदेश तथा देश की प्रगति में योगदान दिया जा रहा है, जिससे प्रदर्शित होता है कि बैंक ने अभूतपूर्व प्रगति की है।वित्तीय वर्ष 2025-26 मे बैंक का सकल लाभ रू0 49.54 करोड़ है। बैंक प्रबन्धन द्वारा वर्तमान वर्ष में अपने अंशधारकों को 9.00% की दर से लाभांश देन े का निर्णय लिया है।बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में रू0 14.00 करोड का अग्रिम आयकर जमा किया गया है, जिससेस्पष्ट बैंक द्वारा देश की प्रगति में राजस्व वृद्धि कर महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता रहा है।आधुनिक बैंकिंग सेवा की आवश्यकताओं व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बैंक ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्व से ही आरटीजीएस, एनईएफटी, पीएफएमएस, IMPS Credit, ECS NACH इत्यादि सुविधाएं प्रदान कर रहा है। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लि० उत्तर भारत का सबसेबड़ा सहकारी बैंक है, जो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) का प्रत्यक्ष सदस्य है। बैंक की उत्कृष्ठ कार्यप्रणाली, सुदृढ वित्तीय स्थिति एवं उन्नत तकनीकी क्षमता का आंकलन करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंक को मोबाईल बैंकिंग की अनुमति प्रदान कर दी गई है, जिसे वर्तमान में प्रथम चरण में बैंक कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया है। शीघ्र ही बैंक अपने सम्मानित ग्राहकों को भी मोबाईल बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की ओर अग्रसर है। बैंक अपने सम्मानित ग्राहकों को आधुनिकतम सुविधा प्रदान किये जाने हेतु कृत संकल्प हैं, इसलिए ग्राहकों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने हेतु नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी का और अधिक उपयोग करने के प्रयास किये जा रहे हैं।वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में सहयोग देकर विभिन्न राष्ट्रीय व सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाते आ रहा है। माननीय बैंक अध्यक्ष डॉ० वसुधा पन्त जी ने बैंक की इस अद्वितीय प्रगति में सहयोग के लिए संचालक मण्डल के सदस्यों, अशधारकों, ग्राहकों, उत्तराखण्ड शासन, आयुक्त कुमाऊ ँ मण्डल व गढवाल मण्डल, उत्तराखण्ड के सभी जिलाधिकारियों, समस्त नगर निगम महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों, प्रशासनिक अधिकारियों भारतीय रिजर्व बैंक, सहकारिता विभाग, आडिट विभाग, सभी बैंकों व अपने बैंक के सभी समर्पित कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों कर्मचारियो ं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष श्री सदी राम आर्या, बैंक सचालक श्री सुरेन्द्र प्रसाद, श्रीमती सुजाता गुलाटी, श्रीमती रीता टण्डन, श्री महेश चन्द्र पाण्डे, सी.ए. गगनदीप सिंह सहदेव, श्री हरीश चन्द्र पाठक, श्री नृपेन्द्र सिंह रौतेला, डॉ० दीपक गौड, श्री मुमताज हुसैन, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री गिरीश धवन, डॉ० हसा पाण्डेय, बैंक प्रतिनिधि श्री आनन्द सिंह बगड़वाल, श्री दुर्गा लाल, श्रीमती सुमन बोरा, श्री गोविन्द लाल वर्मा, श्री चन्द्रशेखर काण्डपाल एव विशेष आमंत्रित सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह ऐठानी, श्री विनीत दुर्गापाल, सरदार सुरजीत सिंह, श्री सतीश गुप्ताएवं सामान्य निकाय के प्रतिनिधिगण तथा बैंक के अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे।

















