( सुमित्रानंदन पन्त स्मारक समिति ने नीरज पंत संयोजक के प्रयासों की सराहना कर आभार व्यक्त किया)
प्रकृति सुकुमार कविवर सुमित्रानंदन पंत के गांव स्युनराकोट में पंत जी के स्मारक बनाने स्थल विकास व गांव तक 1.5 कि.मी सड़क के निर्माण हेतु उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके सोमेश्वर विधानसभा भ्रमण के दौरान घोषणा की गई इसके लिए सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति स्युनराकोट के अध्यक्ष लाल सिंह स्यूनरी,उपाध्याय ललित प्रसाद पंत, सचिव आनंद सिंह डंगवाल कोषाध्यक्ष नीरज पंत व ग्रामप्रधान स्युनराकोट गीता स्यूनरी, बिपिन चंद्र पंत, संजय स्यूनरी समस्त ग्रामीण स्थानीय जनता गगिल, बेह,कसून, वड्यूडा आदि गांवों के ग्राम वासियों, पंत जी की दत्तक पुत्री सुमिता पंत, उनके नाती (प्रोत्र) सुधांशु पंत व उनकी नातिन प्रो. नमिता सिंह से ख़ुशी जाहिर की है ।
साथ ही छंजर सभा अल्मोड़ा के सभी साहित्यकारों प्रो. दिवा भट्ट, त्रिभुवन गिरी महाराज, श्याम सिंह कुटोला,लोकगायक दिवान सिंह कनवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार अग्रवाल प्रो. के सी जोशी,डॉ दीपा गुप्ता, प्रधानाचार्य नीलम नेगी, मोती प्रसाद साहू, मीनू जोशी, ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री रेखा आर्या,बी जे पी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल जी व सभी शुभ चिंतकों व विशेष कर शिक्षाविद सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य नीरज पंत के प्रयासों का कोटि कोटि आभार प्रकट किया।


