जड़ से होगा खत्म नशे का कारोबार, नशा तस्कर लगातार पहुंच रहे हैं सलाखों के पार पी ०एस०मीणा**नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ANTF व मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 01 किलो 542 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी०एस० मीणा ने कहा जड़ से खत्म होगा , नशे का कारोबार।

Advertisement

उत्तराखंड को नशा मुक्ति अभियान चला नशा मुक्त किया जायेगा। *मा0 मुख्यमंत्री जी* द्वारा चलाये जा रहे उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *”ड्रग्स–फ्री देवभूमि” अभियान के तहत* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश परएसपी सिटी श्री हरबन्स सिंह व क्षेत्राधिकारी भवाली श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण* में *ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी* के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक- 29-01-2024 को *पदमपुरी के पास* एक व्यक्ति *प्रकाश चंद्र के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार* किया गया है।

उक्त के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।उक्त व्यक्ति द्वारा बताया कि वह चरस गांव से अलग अलग व्यक्तियों से इकट्ठा कर हल्द्वानी बेचने हेतु ले जा रहा था, जिसे ANTF उत्तराखंड/ नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पदमपुरी से 500 मीटर पहले गिरफ्तार कर लिया गया है।

*गिरफ्तारी-**प्रकाश चंद्र आर्या* पुत्र दीवान राम उम्र 35 वर्ष निवासी दुदली तहसील धारी जिला नैनीताल।

बरामदगी-* *01 किलो 542 ग्राम अवैध चरस**कीमत- लगभग 8 लाख रूपये**गिरफ्तारी टीम**एएनटीएफ कुमायूँ यूनिट-

*1. निरीक्षक पावन स्वरूप

2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी

3. अ0 उ0नि0 जगबीर शरण

4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह

5. मुख्य आरक्षी संजय कुमार

6. आरक्षी इसरार अहमद

7. आरक्षी वीरेंद्र चौहान*थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल पुलिस टीम*

1. उपनिरीक्षक अरुण कुमार राणा चौकी प्रभारी धारी

2. आरक्षी जयवीर सिंह

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement