उत्तराखंड– उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में अधिक सतर्कता के साथ रहें। साथ ही आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से भी बचें।

प्रदेश में अधिकतर जिलों के कुछ इलाकों में आज शनिवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad