( अनेक अधिवक्ता संगठनों ने शोक व्यक्त किया)

जिला बार एसोसिएशन अलमोडा़ के युवा अधिवक्ता अशोक जोशी का आज निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सभी अधिवक्ताओं में शोक की लहर छा गयी। युवा अधिवक्ता अशोक जोशी एक मृदुभाषी व सरल हृदय के थे। उनके निधन पर उत्तराखंड के अनेक अधिवक्ता संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। शनिवार की सायं उनको अपने आवास में ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था उन्हें हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। गुरूवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे नामिका अधिवक्ता (APO) भी रहे थे।जिला बार एसोशिएशन अलमोडा़ अध्यक्ष महेश परिहार, के उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, सचिव दीप जोशी, उपसचिव प्रेम आर्या, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट सहित सभी अधिवक्ताओं नेशोक व्यक्त किया है व उनके निधन को बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad