( प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अलमोडा़ की राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी गंगा दीदी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ईश्वरीय ज्ञान दिया)

Advertisement

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अलमोडा़ के स्थानीय उप सेवा केन्द्र अलमोडा़ में स्थानीय सेवा केन्द्र की मुख्य राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी गंगा बहन की स्मृति में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।‌

https://youtu.be/i5Gp1Plk7TQ?si=QCld71prXepscDoM

इस मौके पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नैनीताल की राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी बीना बहन ने कहा पवित्र बनो योगी बनो की योग साधना से स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का अभियान चलाया जाना आज वक्त की आवाज है।‌उन्होने उपस्थित सेंटर के भाई बहनों को ईश्वरीय ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।
बी० के० गंगा दीदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे उन्होंने कहा कि गंगा बहन‌‌ सरला, सादगी, पवित्रता की एक मिसाल थी। उनका बहुआयामी व्यक्तित्व था।
उनके समय समय पर बताये गये ज्ञान, व उनके आदर्श का अनुकरण करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर उपस्थित भाई बहनों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा श्रृद्धा सुमन किये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement