(दुष्कर्म के आरोपी पर होगी कड़ी कार्यवाही, साथ ही सम्पत्ति के विरूद्ध भी की जाएगी जब्तीकरण की कार्यवाही,क्षेत्र में माहौल खराब करने प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध भी होगी कठोर कार्यवाही मंजू नाथ टी सी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल)

दिनांक 04.02.2026 को कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से एक नाबलिग युवती के 06 माह की गर्भवती होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।भवाली पुलिस द्वारा तत्परता से परिजनो से सम्पर्क कर पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0स0 04/26 घारा 64 बीएनएस व 5(J)11/6 पोक्सो अधिनियम बनाम साहिल पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी सी ने कहा दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ सम्पत्ति के विरूद्ध भी जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण, मेडिकल परीक्षण व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालो पर नैनीताल पुलिस की मोनेटरिंग सैल नज़र बनाये हुए है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad