भीमताल मार्ग से अतिक्रमण न हटाये जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुच गया है। कांग्रेस नेता मदन सिंह नौलिया ने बताया कि भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। इसके बाद भीमताल मार्ग से अतिक्रमण हटाने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है। याचिका के बाद सुनवाई की अगली तारीख मिलेगी। बताया कि हाईकोर्ट ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने का जो आदेश दिया है उससे रानी बाग से भीमताल, पदमपुरी, धानाचुली, भटेलिया, मुक्तेश्वर, रामगढ़, नथुवाखान, भुजिया घाट, ज्योलीकोट, गेठिया, ओखलकांडा, पहाड़पानी, भीड़ापानी, पतलोट, गरमपानी, खैरना, खनस्यूं, नरतोला आदि के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं।पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से 28 अगस्त को मुकुल बिहार लाल डॉट रोड, सिजवाली बैंकट हॉल में अपने प्रपत्रों सहित 11 बजे तक उपस्थित होने को कहा है जिससे आगे की रणनीति बनाई जा सके।दिल्ली में प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के अलावा राकेश बृजवासी, मदन नौलियां, खिवराज बिष्ट, प्रताप रैक्वाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad