गरमपानी। आगामी त्योहारों के शुभ अवसर पर ‘अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’ एक विशेष योजना की शुरुआत की है। बैंक प्रबंधन द्वारा जारी इस फेस्टिव ऑफर के तहत अब सभी प्रकार के दो-पहिया (Two-Wheeler) और चार-पहिया (Four-Wheeler) वाहन ऋणों पर लगने वाला प्रोसेसिंग शुल्क पूरी तरह से माफ (0%) कर दिया गया है।
यह योजना अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की सभी शाखाओं में लागू की गई है, जिससे राज्यभर के लोग अपनी नजदीकी शाखा में जाकर इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। त्योहारों के मौके पर नया वाहन खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
बैंक की खैरना गरमपानी, जिला- नैनीताल शाखा के प्रबंधक गौरव आहूजा ने बताया कि बैंक हमेशा “हमारा उद्देश्य आपकी उन्नति” के ध्येय वाक्य पर कार्य करता है।
इच्छुक ग्राहक वाहन ऋण एवं अन्य जानकारियों के लिए सीधे अल्मोड़ा अर्बन बैंक की किसी भी शाखा में जाकर अथवा दिए गए संपर्क नंबरों (05942-299095, 9927838878) पर संपर्क कर सकते हैं।



















