( धरना प्रदर्शन, नारेबाजी कर जूलूस निकाला, वेतन बढ़ोतरी पर हो रही अनदेखी पर आक्रोश जताया।
सी आईं टी यू के बैनर तले हुआ आयोजन।)


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने वेतन बढ़ोतरी पर अनदेखी पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। सेंट्रल आफ इंडियन ट्रेड यूनियन सी आई टी यू के बैनर तले स्कीम वर्करों के महापड़ाव के तहत अल्मोड़ा में आशा कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन व नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में केंद्र और धामी सरकार की स्कीम वर्कर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि सरकारों की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले स्कीम वर्कर्स कीयोजनाएं भारत सरकार द्वारा संचालित होती हैं किंतु केंद्र सरकार द्वारा 2021 के बाद से उनके मानदेय में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जबकि 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन द्वारा अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्यों के आधार पर अद्यतन किया गया है कि न्यूनतम मजदूरी 42000 होनी चाहिए।

आशा कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन में यह मांग की कि न्यूनतम वेतन 26000 प्रतिमाह किया जाय तथा आशाओं को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। आशाओं की इन जायज़ मांगो के समर्थन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता पांडेय,यूंकेडी के विनय किरौला, नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष यूसुफ तिवारी ने अपने विचार रखे।

प्रदर्शन का नेतृत्व आशा कार्यकत्रीनेत्री सीटू की जिला संयोजक विजयलक्ष्मी ने किया। प्रदर्शन में आशा वर्कर सचिव आनंदी मेहरा, भगवती आर्य, ममता भट्ट, देवकी बिष्ट, प्रभा नेगी,
भेसीयाछाना ब्लॉक से खीमा रावत, मंजू भट्ट, लामगडा से हेमा पवार, हंसी मेर, दया देवी आदि समेत बड़ी संख्या में भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad