​कुमाऊं मण्डल के टैक्सी स्वामियों और चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। महासचिव टैक्सी यूनियन कुमाऊं मण्डल ने कल यानी 4 फरवरी 2026 से प्रस्तावित अपनी हड़ताल (वाहन संचालन न करने का निर्णय) को आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिया है।

​यूनियन लंबे समय से ए.टी.एस. (ATS) की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर सरकार के साथ पत्राचार कर रही थी। यूनियन के मीडिया प्रभारी महेश पाण्डेय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, सरकार ने यूनियन की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए ए.टी.एस. की अनिवार्यता को समाप्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में यूनियन को शासन की ओर से आधिकारिक पत्र भी प्राप्त हो चुका है।

​सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए महासंघ ने घोषणा की है कि पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार जो चक्का जाम प्रस्तावित था, उसे अब वापस ले लिया गया है। यूनियन ने सभी टैक्सी मालिक-चालकों से अपील की है कि वे कल से अपने वाहनों का संचालन नियमित रूप से सुचारू रखें।

​यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार के इस निर्णय को टैक्सी व्यवसायियों के हित में एक बड़ा कदम बताया है। इससे न केवल टैक्सी संचालकों को राहत मिली है, बल्कि कल यात्रा करने वाले आम नागरिकों और पर्यटकों की परेशानी भी टल गई है

ADVERTISEMENTS Ad