अल्मोड़ा: जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 अप्रैल 2026 की रात क्वारब रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
लोधिया की ओर मस्जिद से कुछ दूरी पर पुलिस ने एक संदिग्ध अल्टो कार (संख्या UK01-TA-2767) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से 09 पेटी (108 बोतल) अंग्रेजी शराब और 08 पेटी (192 कैन) बीयर बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत एफआईआर संख्या 37/2026 दर्ज की गई है। पुलिस की इस मुस्तैदी ने क्षेत्र के शराब तस्करों में हड़कंप मचा दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने साफ संदेश दिया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

















