“
( कार्यक्रम को भव्य और जन सहभागिता के लिए आयोजन समिति का गठन । पी सी तिवारी)
नशा नहीं रोजगार दो अभियान के संयोजक एडवोकेट पी सी तिवारी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है ऐतिहासिक “नशा नहीं, रोजगार दो – काम का अधिकार दो” जन आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ इस वर्ष भी पूरी प्रतिबद्धता और जनभागीदारी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।
यह आंदोलन 2 फरवरी 1984 को चौखुटिया क्षेत्र के ग्राम बसभीड़ा से प्रारंभ हुआ था, जिसने नशे के खिलाफ और रोजगार के अधिकार के लिए उत्तराखंड की सामाजिक–राजनीतिक चेतना को नई दिशा दी।आयोजन को भव्य और जन सहभागिता के लिए सामाजिक–राजनीतिक कार्यकर्ताओं और जन संगठनों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्षगांठ कार्यक्रमों को व्यापक रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रमों के संचालन हेतु एक संयोजन समिति का गठन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा आज, जब उत्तराखंड में नशे (विशेषकर ड्रग्स), बेरोजगारी, पलायन, ठेकेदारी प्रथा, निजीकरण और जनविरोधी नीतियां चरम पर हैं, यह आंदोलन पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गया है। ऐसे समय में राज्य के तमाम संघर्षशील साथी, आंदोलनकारी शक्तियां, जन संगठनों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता चौखुटिया पहुंच रहे हैं, ताकि राज्य की दशा–दिशा और भविष्य की रणनीति पर सामूहिक मंथन किया जा सके।
कार्यक्रम विवरण
📍 1 फरवरी
स्थान: आरती घाट, चौखुटिया
समय: दोपहर 1:00 बजे से
➡️ उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति, नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की भूमिका, तथा राज्य को जनता के सपनों के अनुरूप बनाने की रणनीति पर खुली बैठक एवं विचार-विमर्श।
➡️ उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए संघर्षशील साथियों के साथ ज्वलंत मुद्दों पर सामूहिक संवाद।
📍 2 फरवरी
प्रातः 10:00 बजे: चौखुटिया नगर में जन-जागृति एवं सांस्कृतिक मार्च।
अपराह्न 2:00 बजे:
स्थान: ग्राम बसभीड़ा (आंदोलन की जन्मस्थली)
➡️ प्रतिवर्ष की भांति आम सभा,
➡️ क्षेत्रीय जनता, महिलाओं, छात्रों, युवाओं और संघर्षशील साथियों के विचार,
➡️ आज की परिस्थितियों में आंदोलन की भूमिका और हमारे दायित्वों पर संवाद।पी सी तिवारी कहा 1 एवं 2 फरवरी को आयोजित इन कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपकी सहभागिता से उत्तराखंड के लिए एक नई दृष्टि, नई दिशा और साझा संघर्ष की मजबूत बुनियाद रखी जा सकेगी।आपकी उपस्थिति आंदोलन को शक्ति देगी।

















