( धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग )
अल्मोड़ा जनपद के जागेश्वर विधानसभा के दन्या क्षेत्र में दिल्ली में हुये लाठीचार्ज की आग की चिंगारी पहुंच गयी।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर विरेंद्र मलारा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जागेश्वर ने दन्या में दिल्ली में हुई छात्रों पर लाठीचार्ज ओर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया ओर रैली निकाली तथा भाजपा सरकार ओर धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया ओर भाजपा सरकार को चेताया कि अगर छात्रों की मांग नहीं मानी गई ओर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो पूरी युवा कांग्रेस और कांग्रेस सड़को में उतरेगी ओर बहुत बड़ा आंदोलन करेगी जिसका जिम्मेदार बीजेपी सरकार रहेगी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मलारा ने कहा कि आज युवा रात दिन मेहनत करते है और उनके माता पिता रात दिन लेबरी करके अपने बच्चों को शहरों में पढ़ाते है और बच्चे भी रात दिन मेहनत करते हैं तो जब पेपर का समय आता है तो बीजेपी के भ्रष्ट नेता और भ्रष्ट सिस्टम पेपर लीक करवा देते है पेपर लीक करा कर ये लोग अपने खास लोगों को नौकरी देने की कोशिश करते है अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देता तो हम सब युवा कांग्रेस सड़को में उतर कर एक बड़ा आंदोलन करेंगे जिसका पुर्ण जिम्मेदार ये सरकार रहेगी इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र मलारा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम फर्त्याल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राज कमल प्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कविता आर्य जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नंदा बल्लभ, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीवान राम प्रधान पूजा जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश भट्ट कांग्रेस कार्यकर्ता शम्भू प्रसाद युवा कांग्रेस सदस्य भगवान सिंह पंकज सिंह सूरज मेहरा देवेंद्र सिंह दन्या महाविद्यालय उपाध्यक्ष विद्या जोशी न्याय पंचायत अध्यक्ष संतोष टम्टा न्याय पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन बिष्ट वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीवान भैसोड़ा जी दीवान मलारा आदि लोग रहे।

















