(उत्तराखंड के मूल सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।)
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के नवनियुक्त केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल जी एवं कुमाऊं मंडल के प्रभारी चंदन लोधियाल जी के अल्मोड़ा जिले में प्रथम आगमन पर जिला कार्यकारिणी एवं जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रैली निकालकर गांधी पार्क में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रवि नेगी, महानगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंश कनवाल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवकी कनवाल, राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बसंत बल्लभ जोशी तथा सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंदन सिंह मुस्यूनी का भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल के विचारों और राज्य आंदोलन की मूल भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य केवल प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए नहीं बना था, बल्कि इसके पीछे पहाड़ के लोगों के सम्मान, अधिकार, रोजगार, स्वाभिमान और बेहतर भविष्य का सपना था।संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, उत्तराखंड के अधिकारों के लिएउत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य खड़ग सिंह बगड़वाल जी ने कहा कि राज्य निर्माण के दशकों बाद भी उत्तराखंड के मूल सवाल पूरी तरह हल नहीं हुए हैं। आज भी पहाड़ से पलायन, बेरोजगारी, गांवों का खाली होना, प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं।
केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने कहा उत्तराखंड क्रांति दल राज्य आंदोलन की मूल भावना और शहीदों के सपनों को केंद्र में रखकर अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक भूमिका को औरमजबूतकरेगाकार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड क्रांति दल सिर्फ राजनीतिक विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि उत्तराखंड के मूल सवालों की मजबूत आवाज के रूप में जनता के बीच अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाएगा।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















