( कुछ लोगों ने नकाब पहनकर एस ओ जी कर्मचारी बता डरा धमकाकर लूटपाट की।)


अल्मोड़ा/ नैनीताल विगत बुधवार को हल्द्वानी में कुछ लोगों ने बाहर से नकाब पहनकर स्वयं को SOG कर्मचारी बताकर गोरापड़ाव में घटनास्थल मौके पर मौजूद लोगों को डराया-धमकाया। आरोपियों द्वारा रुपये, चैन एवं मोबाइल फोन लूटकर ले जाने की घटना सामने आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लगभग 40 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम गठित की गई है।टीम में SP Crime, SP City Haldwani, CO Haldwani, CO Lalkuan, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, Cyber Team एवं Crime Specialists को शामिल किया गया है विशेष टीम के प्रभारी SP City श्री मनोज कत्याल एवं सह-प्रभारी क्षेत्राधिकारी श्री अमित सैनी को बनाया गया है। BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा विभिन्न टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टी सी ने बताया घटना से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, CDR, CCTV फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच एवं अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad