( उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रमोद अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को तीन गोल्ड मेडल प्रायोजित किये।)


अल्मोड़ा/हल्द्वानी: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला नैनीताल, लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी की समाजिक सेवाओं की प्रदेश राज्यपाल डाक्टर ढा़ल सिंह बिसेन ने सराहना की। प्रमोद अग्रवाल गोल्डी की
ओर से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रारम्भ से आयोजित दीक्षान्त समारोह कार्यक्रमों में लगातार तीन मेधावी प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा रहा है। डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी द्वारा अपने संस्थान लाला देवकीनंदन नंद किशोर एजेंसीज और से स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता मेधावी महिला अभिव्यक्ति अर्जिता जोशी बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर के लिए, अपने माता-पिता स्वर्गीय श्रीमती शीला देवी धर्मपत्नी लाला ओम प्रकाश अग्रवाल की स्मृति में परास्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करता महिला अभ्यर्थी प्रेरणा भट्ट मास्टर ऑफ लाइव लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन के लिए, एवं अपनी दादी बाबा स्वर्गीय श्रीमती भगवती देवी धर्मपत्नी लाला नंदकिशोर अग्रवाल की स्मृति में एमकॉम स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करता मेधावी प्रतिभा मिस्टर पवन मैंमगई M.Com के लिए, कुल अलग-अलग तीन गोल्ड मेडल प्रत्येक दीक्षांत समारोह में उनकी ओर से प्रायोजित किए जाते हैं। आज संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में भी महामहिम राज्यपाल डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन द्वारा तीनों मेधावी प्रतिभाओं को प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किए । विदित है हल्द्वानी निवासी डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी स्वयं भी एमकॉम एवं बीकॉम में स्वर्ण पदक प्राप्त मेधावी विद्यार्थी रहे हैं।

और अपने अद्भुत कलेक्शन के लिए लिम्का बुक, इंडिया बुक, गिनीज बुक, इंडिया स्टार सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।उत्तराखंड मुक्त विद्यालय के दीक्षांत समारोह के संपन्न हो जाने के पश्चात व्यापारी नेता एवं आर्ट कलाकार डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने महामहिम राज्यपाल के विश्राम गृह में जाकर उनको उनकी फोटो पेंटिंग फ्रेमिंग भेंट की, जिस पर गवर्नर महोदय ने बहुत ही खुशी जाहिर करते हुए उसे सप्रेम स्वीकार किया.डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने जब महामहिम को बताया कि उनके द्वारा तीन स्वर्ण पदक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वर्ष प्रतिवर्ष दिए जाते रहे हैं, इस पर गवर्नर महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन करने एवं समाज सेवा के क्षेत्र में लगे रहने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad