( वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।)


आल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन और आलइंडिया रिटायर्ड इंश्योरेंस इम्प्लाइज फ़ेडरेशन के बैनर तलेभारतीय जीवन बीमा निगम मंडलकार्यालय हल्द्वानी में व्यापक धरना प्रदर्शन कर मांगों को पूरा करने के लिए जोरदार नारेबाजी की। के एन नैनवाल ने वरिष्ठ मंडल प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से चौदह सूत्रीय ज्ञापन भी प्रबंधन को दिया गया। ज्ञापन में मुख्य मांगे पेंशनupdation लागू करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, Mediclaim योजना में सुधार, मेडिकल बीमा योजना में,दंत चिकित्सा कैश मेडिकल बेनिफिट प्रिवेंटिव हेल्थ चेक अप ,


रोबॉटिक सर्जरी हर इलाज में लागू करने 9अगस्त 97 से पहले पेंशनर्स को एक समान महंगाई राहत लागू करने, 1986 से पहले सेवानिवृत्त कर्मियों की अनुग्रह राशि में समुचित वृद्दिcadre बीमा धन में वृद्धि , ( Mediclaim योजना में 159159/- बेसिक तक cadre बीमा धन 10 लाख रुपये है तथा उससे ऊपर 15 लाख रुपये है, Mediclaim प्रीमियम से जीएसटी हटाने ,80 बर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनर्स की बेसिक पेंशन में वृद्धि करने विकास अधिकारियों का apprentice period पेंशन के मामले प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हल्द्वानी डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के एन नैनवाल ने की।सभा में BKSHD के कार्य कारी अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पेंशन सुरक्षित रखने के लिए पुरानी पेंशन धारक व नई पेंशन धारक, दोनों की एकता जरूरी है। सभा में आर पी शर्मा ,आर पी पांडे, एस एस मरतोलिया पूरन सिंह बिष्ट विजयअधिकारी एस एस नेगी,गिरीश तिवारी,बची राम आर्य आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad