केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रामनगर के सुंदरखाल में बरसाती नाले में टैक्सी बह जाने की घटना में मृत हुए लोक गायक प्रकाश फुलारा के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजयभट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि श्रीमती बसंती देवी पत्नी स्वर्गीय श्री प्रकाश फुलारा निवासी घनौली, पोस्ट ऑफिस सुरई खेत, तहसील द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा उन्हें अवगत कराया है, कि उनके पति श्री प्रकाश फुलारा की टैक्सी नहर में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई है और उनकी की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री राहत कोष से श्रीमती बसंती देवी पत्नी स्वर्गीय श्री प्रकाश फुलारा की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से यथोचित सहायता राशि दिए जाने पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS Ad