भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अलमोडा़ अंशुल सिंह के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम ( एस आई आर) के तहत अल्मोड़ा जनपद में मतदाता सूची का निरीक्षण व सत्यापन अभियान जोर शोर से चल रहा है। खराब मौसम चलते सुपरवाइजर व बी एल ओ द्वारा घर घर जा एस आई आर कार्यक्रम में अपना योगदान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है मतदाताओं के घर पर न मिलने पर टीम तीन बार प्रयास करेगी। मतदाताओं द्वारा भी इस अभियान में विशेष रूचि व सहयोग दिया जा रहा है।