
( जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की अनूठी पहल)
श्रीमती अनामिका सिंह सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा ” देव भूमि के बुजुर्गों का मान, विधिक सेवा का सम्मान ” अभियान के अनुक्रम में आर्य समाज मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर,निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया व पी.एच.सी. हवालबाग से डा० फर्बू सिंह खम्पा व उनकी टीम द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण किया व निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर में नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को “माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007, वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा, भरण- पोषण का अधिकार, कल्याण, सम्मान व स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, ई ट्रू कॉपी, ई सेवा केंद्र, मुकदमों की ई फाइलिंग,आदि की जानकारी दी गई। श्रीमती तुलसी जौहरी रिटेनर अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक के कार्य,निशुल्क विधिक सहायता, स्थाई लोक अदालत व आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए। शिविर में आर्य समाज के दयाकृष्ण काण्डपाल, दिनेश चंद्र तिवारी, अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, आरती कठैत व सरिता आर्या का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा घर घर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

















