( सर्वदलीय संघर्ष समिति मांगे पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रकाश चंद्र जोशी)

जिला विकास प्राधिकरण को अलमोडा़ में लागू न किये जाने व समाप्त किये जाने हेतु सर्वदलीय संघर्ष समिति का साप्ताहिक धरना प्रदर्शन स्थानीय गांधी पार्क में जारी रहा ।

समिति के संयोजक निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने बताया कि विगत कई वर्षों से यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार घोषणा के बाबजूद भी अलमोडा़ में प्राधिकरण समाप्त नहीं कर रही है।

जो अति निंदनीय है तथा भाजपा की कथनी-करनी में फर्क का जीता-जागता उदाहरण है। आज धरने प्रदर्शन में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, ललित मोहन पंत, रोबिन मनोज भंडारी, प्रताप सिंह सत्याल, हेम चन्द्र तिवारी, हेम चन्द्र जोशी, ललित मोहन जोशी, शहाबुद्दीन सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad